PVC PAN कार्ड कैसे ऑर्डर करें? how to order pvc pan card online

अगर आपका PAN कार्ड पुराना कागज़ वाला है या खराब हो चुका है, तो अब आप आसानी से PVC PAN Card ऑर्डर कर सकते हैं। PVC PAN कार्ड देखने में बिल्कुल ATM कार्ड जैसा होता है, जो अधिक मजबूत, वाटरप्रूफ और लंबे समय तक सुरक्षित रहता है।

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि PVC PAN कार्ड कैसे ऑर्डर करें, इसकी फीस कितनी है, कौन-कौन से दस्तावेज़ चाहिए और घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कैसे करें।

PVC PAN कार्ड कैसे ऑर्डर करें? (Step by Step)

Step 1:- सबसे पहले नीचे दिए गए LINK पर क्लिक करके ऑफिशल पोर्टल पर जाएं।

Step 2:- ऑफिशल पोर्टल पर जाते हैं आपको अपना पैन नंबर आधार नंबर D.O.B फिल करके नेक्स्ट करना होगा।

Step 3:- आपका पैन कार्ड सर्च होकर के पैन कार्ड का सारा डिटेल्स आपके स्क्रीन पर आ जाएगा। जैसे कि आपका PAN number, mobile number, email ID आपका address.

Step 4:- फिर आप से आपका आइडेंटी वेरीफाई करने के लिए आपका फोन नंबर या फिर ईमेल आईडी पर ओटीपी सेंड किया जाएगाजो भी आपके पास हो उसे पर टिक करके नेक्स्ट कर देना।

Step 5:- आपका फोन पर OTP आएगा उस OTP को दर्ज करके वेरीफाई कर लेना।

Step 6:- OTP दर्ज करने के बाद आपको ₹50 का पेमेंट करना होगा, जिसको आप UPI नेट बैंकिंग की मदद से कर सकते हो,या फिर बारकोड दिया होगा बारकोड स्कैन करके भी आप पेमेंट कर सकते हो।

Step 7:- पेमेंट करने के बाद आपको फिर से कंटिन्यू कर देना है और आपका एक्नॉलेजमेंट स्लिप जनरेट हो जाएगा आप उसे डाउनलोड करके अपने पास रख सकते हो। आपके एक्नॉलेजमेंट स्लिप में पूरा डिटेल होगा कि आपने कितना पेमेंट किया है एक्नॉलेजमेंट नंबर क्या है जिस नंबर से आप ट्रैक भी कर सकते होअपने पैन कार्ड को

Step 8:- 10 से 15 दिनों के अंदर पोस्ट के माध्यम से आपके घर के पता पर PVC PAN card को डिलीवर कर दिया जाएगा।

PVC PAN कार्ड का स्टेटस कैसे चेक करें?

यदि आपने आवेदन कर दिया है तो आप अपने Acknowledgement Number या PAN Number की सहायता से आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं।

स्टेटस में आपको दिखाई देगा—

  • Payment Successful
  • Card Printing
  • Dispatched
  • Delivered

Leave a Comment

Join Group