प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार की सबसे महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। यदि आपने भी पीएम किसान योजना के लिए आवेदन किया है, तो यह जानना बेहद जरूरी है कि आपका नाम लाभार्थी सूची (Beneficiary List) में शामिल है या नहीं।
इस लेख में हम आपको बताएंगे कि PM Kisan Beneficiary List कैसे चेक करें, लाभार्थी सूची में नाम देखने की प्रक्रिया क्या है, और यदि नाम नहीं दिख रहा है तो क्या करना चाहिए।
PM Kisan Beneficiary List Online कैसे चेक करें?
Step 1:- सबसे पहले ऊपर दिए गए LINK पर क्लिक करके आप PM-Kisan Samman Nidhi के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
Step 2:- होमपेज पर “Farmers Corner” सेक्शन में जाएं और “Beneficiary List” पर क्लिक करें।
Step 3:- अब आपको निम्न जानकारी चुननी होगी: राज्य (State), जिला (District), उप-जिला / तहसील (Sub-District), ब्लॉक (Block), गांव (Village)
Step 4:- सभी जानकारी भरने के बाद “Get Report” बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपके गांव की पूरी लाभार्थी सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।
Step 5:- लिस्ट में अपना नाम, पिता का नाम और अन्य विवरण देखकर पुष्टि कर सकते हैं कि आप योजना के लाभार्थी हैं या नहीं।

PM Kisan Beneficiary List क्या है?
पीएम किसान लाभार्थी सूची उन किसानों की आधिकारिक सूची होती है जिन्हें योजना का लाभ मिलने के लिए पात्र माना गया है। सरकार समय-समय पर इस सूची को अपडेट करती है। यदि आपका नाम इस सूची में मौजूद है, तो आपको योजना की अगली किस्त मिलने की संभावना रहती है।

Beneficiary List में नाम नहीं दिख रहा तो क्या करें?
- e-KYC पूरा नहीं है
सरकार ने e-KYC को अनिवार्य कर दिया है। e-KYC अधूरा होने पर किस्त रुक सकती है।
- आधार और बैंक खाते में समस्या
आधार नंबर बैंक खाते से लिंक नहीं होने पर भुगतान अटक सकता है।
- भूमि रिकॉर्ड सत्यापित नहीं हुआ
भूमि रिकॉर्ड में त्रुटि होने पर आवेदन अस्वीकृत हो सकता है।
- गलत जानकारी दर्ज की गई
नाम, आधार नंबर, बैंक खाता या IFSC कोड में गलती होने पर भी समस्या आ सकती है।