PM Kisan 23rd Installment: पीएम मोदी पश्चिम बंगाल से जारी करेंगे पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त, जानें तारीख, स्थान और पूरी जानकारी

PM Kisan 23rd Installment 2026: देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 23वीं किस्त का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। केंद्र सरकार 20 जून 2026 को किसानों के बैंक खातों में अगली किस्त की राशि ट्रांसफर कर सकती है।

रिपोर्ट्स और आधिकारिक जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान करोड़ों किसानों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए 2,000 रुपये भेजे जाएंगे।

कब जारी होगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी होने की संभावना है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक विशेष कार्यक्रम के दौरान देशभर के पात्र किसानों के बैंक खातों में किस्त की राशि भेजेंगे।

इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।

क्या पश्चिम बंगाल से जारी होगी 23वीं किस्त?

  • जी हां, इस बार पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त पश्चिम बंगाल से जारी की जाएगी।
  • कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और वहीं से किस्त जारी करेंगे।
  • यह पहली बार होगा जब पीएम किसान योजना की किस्त जारी करने का कार्यक्रम पश्चिम बंगाल में आयोजित किया जाएगा।

पीएम मोदी का दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 और 21 जून को पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और जनसभा को संबोधित भी कर सकते हैं।

इसी कार्यक्रम के दौरान पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

पिछली यानी 22वीं किस्त कब जारी हुई थी?

इससे पहले पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की गई थी।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद किस्त जारी की थी।
  • कार्यक्रम का आयोजन गुवाहाटी में किया गया था।
  • 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को 2,000 रुपये की राशि मिली थी।
  • लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे पैसे भेजे गए थे।

किसानों के लिए जरूरी काम, वरना अटक सकती है किस्त

अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो इन बातों की जांच जरूर कर लें।

  • e-KYC पूरी होनी चाहिए।
  • आधार बैंक खाते से लिंक होना चाहिए।
  • बैंक खाते की जानकारी सही होनी चाहिए।
  • भूमि रिकॉर्ड अपडेट होना चाहिए।
  • लाभार्थी सूची में नाम होना चाहिए।

इनमें किसी भी प्रकार की गलती होने पर किस्त मिलने में देरी हो सकती है।

पीएम किसान योजना क्या है?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।

Leave a Comment

Join Group