अगर आपकी उम्र 18 साल पूरी हो चुकी है और आपने अभी तक वोटर आईडी कार्ड नहीं बनवाया है, तो अब आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने पूरी प्रक्रिया को डिजिटल बना दिया है, जिससे नागरिक आसानी से नया वोटर आईडी कार्ड बनवा सकते हैं।
इस लेख में हम आपको बताएंगे कि How to Apply Voter ID Card Online, कौन-कौन से दस्तावेज लगते हैं, पात्रता क्या है और आवेदन की पूरी प्रक्रिया क्या है।
How to Apply Voter ID Card Online (स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया)
Step 1:- सबसे पहले ऊपर दिए गए LINK पर क्लिक करके आप इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

Step 2:- Login या Sign Up करें, अगर आपका अकाउंट नहीं है तो Sign Up करें।
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी (वैकल्पिक)
- OTP Verification
अगर अकाउंट पहले से है तो सीधे लॉगिन करें।

Step 3:- New Registration (Form 6) चुनें, नया वोटर कार्ड बनवाने के लिए Form 6 भरना होता है।
Step 4:- व्यक्तिगत जानकारी भरें
- पूरा नाम
- जन्मतिथि
- लिंग
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- परिवार के सदस्य का वोटर आईडी (यदि उपलब्ध हो)
Step 5:- अपना पूरा स्थायी पता दर्ज करें। मकान नंबर, मोहल्ला, गांव/शहर, जिला, राज्य, पिन कोड
Step 6:- दस्तावेज अपलोड करें
- फोटो
- पहचान प्रमाण
- पता प्रमाण
- आयु प्रमाण
ध्यान रखें कि फोटो और दस्तावेज स्पष्ट होने चाहिए।
Step 7:- सभी जानकारी जांचने के बाद Submit पर क्लिक करें। सबमिट करते ही आपको एक Reference Number मिलेगा। इसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
वोटर आईडी आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?
आवेदन करने के बाद आप ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकते हैं।
- Voters Service Portal खोलें।
- Track Application Status पर क्लिक करें।
- Reference Number दर्ज करें।
- स्थिति स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।
वोटर आईडी कार्ड बनने में कितना समय लगता है?
सामान्यतः आवेदन सत्यापन पूरा होने के बाद 15 से 30 दिनों के भीतर प्रक्रिया पूरी हो सकती है।
हालांकि यह समय राज्य, निर्वाचन क्षेत्र और दस्तावेज सत्यापन पर निर्भर करता है। आवेदन के बाद Booth Level Officer (BLO) द्वारा फील्ड वेरिफिकेशन भी किया जा सकता है।