आज के समय में सिर्फ बड़े लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि बच्चों के लिए भी पैन कार्ड (PAN Card) काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है। अगर आप अपने बच्चे के नाम निवेश करना चाहते हैं, बैंक खाता खुलवाना चाहते हैं या भविष्य की वित्तीय जरूरतों के लिए पहले से तैयारी करना चाहते हैं, तो माइनर पैन कार्ड बनवाना एक अच्छा विकल्प है।
कई लोगों को लगता है कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों का पैन कार्ड नहीं बन सकता, लेकिन यह पूरी तरह गलत है। भारत में नाबालिग (Minor) बच्चों के लिए भी पैन कार्ड जारी किया जाता है।
Minor pan card apply full prosses
Step 1:- सबसे पहले आपके ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
Step 2:- Apply for New PAN पर क्लिक करें। Form 49A चुनें। Category में Individual सिलेक्ट करें।
Step 3:- बच्चे की जानकारी भरें:- पूरा नाम, जन्म तिथि, माता-पिता की जानकारी, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी
Step 4:- बच्चे के दस्तावेज़ अपलोड करें
Step 5:- Online फीस जमा करें ₹107 ऑनलाइन भुगतान करें।
Step 6:- आवेदन सफल होने के बाद आपको एक एक्नॉलेजमेंट नंबर मिलेगा, जिसकी मदद से आप आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं।
माइनर पैन कार्ड बनने में कितना समय लगता है?
आमतौर पर आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद 7 से 15 कार्य दिवस के भीतर पैन कार्ड जारी हो जाता है।
कुछ मामलों में दस्तावेज़ सत्यापन के कारण अतिरिक्त समय लग सकता है।
माइनर पैन कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज़
बच्चे के दस्तावेज़
- जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)
- आधार कार्ड (यदि उपलब्ध हो)
- पासपोर्ट (यदि उपलब्ध हो)
अभिभावक के दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
एड्रेस प्रूफ
- आधार कार्ड
- बैंक स्टेटमेंट
- बिजली बिल
- गैस कनेक्शन बिल
- पासपोर्ट