jamin ka rasid kaise nikale bihar: अपनी जमीन का पुराना कागज ऑनलाइन निकालना सीखें, ये है सबसे आसान तरीका

आज के डिजिटल दौर में अब आपको अपनी जमीन का पुराना कागज, केवाला, खाता-खेसरा या जमाबंदी नकल निकालने के लिए अंचल कार्यालय (Block) या कर्मचारियों के चक्कर काटने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अब एक ऐसा ऑनलाइन पोर्टल तैयार कर दिया है, जिसके जरिए आप घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप से Jameen Ka Kagaj Online डाउनलोड कर सकते हैं।

चाहे जमीन दादा-परदादा के नाम पर हो या आपके खुद के नाम पर, आप सिर्फ कुछ ही मिनटों में उसका पूरा विवरण निकाल सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप पूरी प्रक्रिया बताने जा रहे हैं ताकि आप बिना किसी परेशानी के अपनी जमीन का असली कागज ऑनलाइन निकाल सकें।

Step-by-Step: मोबाइल से Jameen Ka Kagaj Online Kaise Nikale?

Step 1:- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। (उदाहरण के लिए बिहार के लिए: bhumi.bihar.gov.in)।

Step 2:- वेबसाइट के होमपेज पर आपको कई सारे विकल्प दिखाई देंगे। अगर आप जमीन का खतियान/कागज देखना चाहते हैं, तो “अपना खाता देखें” पर क्लिक करें। यदि आप वर्तमान रसीद या जमाबंदी देखना चाहते हैं, तो “जमाबंदी पंजी देखें” पर क्लिक करें।

Step 3:- अब आपके सामने राज्य का एक नक्शा खुलेगा। इसमें सबसे पहले अपने ज़िले के नाम पर क्लिक करें। इसके बाद उस ज़िले के अंतर्गत आने वाले अपने अंचल (Block) को चुनें।

Step 4:- अब आपके सामने उस अंचल के सभी गांवों (मौजा) की सूची आ जाएगी। यहाँ अपने गांव का नाम ढूंढकर उस पर टिक करें। आप चाहें तो अपने गांव के नाम के पहले अक्षर पर क्लिक करके उसे जल्दी ढूंढ सकते हैं।

Step 5:- खाता या खेसरा संख्या दर्ज करें

  • मौजा के समस्त खातों को नाम के अनुसार देखें।
  • खाता संख्या से देखें।
  • खेसरा संख्या (Plot Number) से देखें।
  • खाताधारी के नाम से देखें।

अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी एक विकल्प चुनकर नंबर दर्ज करें और “Khata Khoje” (खोजें) के बटन पर क्लिक करें।

Step 6:- जैसे ही आप खोजें पर क्लिक करेंगे, नीचे जमीन मालिक का नाम, खाता और खेसरा नंबर आ जाएगा। उसके ठीक सामने “देखें” (View) का एक विकल्प मिलेगा। उस पर क्लिक करते ही आपकी जमीन का पूरा असली कागज (खतियान/नकल) स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसे आप PDF के रूप में सेव कर सकते हैं या प्रिंट निकाल सकते हैं।

जमीन का कागज ऑनलाइन निकालने के लिए किन चीजों की जरूरत होगी?

ऑनलाइन पोर्टल से जमीन का दस्तावेज या खतियान निकालने के लिए आपके पास नीचे दी गई जानकारियों में से कम से कम एक या दो जानकारी होनी जरूरी है:

  • जमीन मालिक का नाम (Raiyat Name)
  • जिला, अनुमंडल और अंचल (Block) का नाम
  • मौजा (गांव) का नाम
  • खाता संख्या (Khata Number)
  • खेसरा संख्या (Plot Number)

पुराना केवाला (Registry Document) ऑनलाइन कैसे निकालें?

अगर आपकी जमीन बहुत पुरानी है और आप उसका पुराना केवाला या रजिस्ट्री का कागज निकालना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको “Bhumi Jankari” पोर्टल या मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा। वहाँ आप View Registered Document के विकल्प पर जाकर वर्ष (Year), जिला और जमीन के डीड नंबर (Deed Number) के जरिए पुराना केवाला आसानी से सर्च करके डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Comment

Join Group