How to Check CIBIL Score Free Online with Pan Card: जब भी आप किसी बैंक या वित्तीय संस्थान (NBFC) में होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करते हैं, तो सबसे पहले आपके सिबिल स्कोर (CIBIL Score) यानी क्रेडिट स्कोर की जांच की जाती है।
क्रेडिट स्कोर असल में आपके पैसों के लेन-देन का रिपोर्ट कार्ड होता है। यह दर्शाता है कि आप लोन चुकाने के मामले में कितने जिम्मेदार हैं। अगर आप पहली बार अपना सिबिल स्कोर चेक करने जा रहे हैं, तो अब आपको कहीं भागने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे अपने पैन कार्ड (PAN Card) की मदद से सिर्फ 2 मिनट में बिल्कुल फ्री में इसे चेक कर सकते हैं।
पहली बार सिबिल स्कोर चेक करने के लिए क्या-क्या चाहिए? (Requirements)
- पैन कार्ड नंबर (PAN Card Number)
- आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर (OTP वेरिफिकेशन के लिए)
- एक चालू ईमेल आईडी (Email ID)
- आपकी सही जन्मतिथि (Date of Birth) जो पैन कार्ड पर दर्ज हो।
Step-by-Step: पैन कार्ड से फ्री सिबिल स्कोर कैसे चेक करें?
Step 1:- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
सबसे पहले CIBIL की ऑफिशियल वेबसाइट www.cibil.com पर जाएं।
Step 2:- ‘Free Score’ विकल्प चुनें
होमपेज पर दिख रहे ‘Get Your Free CIBIL Score’ के बटन पर क्लिक करें।
Step 3:- अकाउंट क्रिएट करें
यहाँ अपनी ईमेल आईडी डालें और एक नया पासवर्ड बनाएं। इसके बाद अपना पूरा नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
Step 4:- पैन कार्ड नंबर दर्ज करें
ID Type में ‘PAN Card’ को चुनें और अपना 10 अंकों का पैन नंबर सावधानीपूर्वक भरें।
Step 5:- OTP वेरिफिकेशन करें
आपके दिए गए मोबाइल नंबर और ईमेल पर एक वन-टाइम पासवर्ड (OTP) आएगा, उसे स्क्रीन पर डालकर ‘Verify’ करें।
Step 6:- स्कोर स्क्रीन पर देखें
वेरिफिकेशन सफल होते ही आपका सिबिल स्कोर और पूरी क्रेडिट समरी स्क्रीन पर आ जाएगी।
नोट: यदि आप दूसरी या तीसरी बार अपना स्कोर चेक कर रहे हैं, तो आपको यह पूरा फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होती। आप सीधे अपने मोबाइल नंबर और OTP के जरिए लॉगइन करके अपना अपडेटेड स्कोर देख सकते हैं।
क्रेडिट रिपोर्ट के लिए PAN Card क्यों जरूरी है?
पैन कार्ड (Permanent Account Number) भारत में हर टैक्सपेयर की मुख्य वित्तीय पहचान है। आपका पैन नंबर आपके सभी चालू बैंक खातों, पुराने और नए लोन्स, और क्रेडिट कार्ड्स से सीधे लिंक होता है।
जब आप सिबिल स्कोर चेक करने के लिए पैन नंबर डालते हैं, तो क्रेडिट ब्यूरो (जैसे CIBIL, Experian) इसकी मदद से आपके पूरे वित्तीय इतिहास (Financial History) को तुरंत ट्रैक कर लेते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित होती है और आपके डेटा का कोई गलत इस्तेमाल नहीं होता।