आज के डिजिटल दौर में आधार कार्ड केवल एक पहचान पत्र नहीं रह गया है, बल्कि यह आपकी बैंकिंग और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज बन चुका है। यदि आपका Aadhaar Card आपके बैंक खाते (Bank Account) से लिंक नहीं है, तो आपको सरकारी सब्सिडी (जैसे- गैस सब्सिडी, PM Kisan) और अन्य सरकारी लाभ मिलने में दिक्कत हो सकती है।
Aadhaar Card ko Bank Khate se Link Kaise Karen (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)
Step 1:- सबसे पहले आपको नीचे दिए गए LINK पर क्लिक करके NPCI के ऑफिशल पोर्टल पर जाना है। https://www.npci.org.in/
Step 2:- ऑफिशल पोर्टल पर जाने के बाद 3 लाइंस पर क्लिक करना है और कस्टमर वाले ऑप्शन में जाना है।
Step 3:- फिर आपको एक ऑप्शन मिलेगा भारत आधार सीडिंग उसे पर क्लिक करना है, फिर आपके सामने आधार सीडिंग का एक ऑप्शन आएगा उसे पर क्लिक करना है।
Step 4:- फिर आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आ जाएगा जहां पर आपको कुछ जरूरी डिटेल्स भरना होगा जैसे कि Aadhaar number ,अपना बैंक अकाउंट सेलेक्ट करना है , फिर Fresh Seeding के ऑप्शन पर टिक मार्क लगाना है ,और अपना बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करना है और फिर सबमिट कर देना है।
Step 5:- और बस आपका सारा काम कंप्लीट हो जाएगा2 से 3 दिनों के अंदर आपका बैंक अकाउंट और आधार कार्ड आपस में लिंक हो जाएगा।
आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करना क्यों जरूरी है?
- Direct Benefit Transfer (DBT): सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे आपके खाते में आता है।
- आसान बैंकिंग: आप बिना डेबिट कार्ड के भी आधार के जरिए पैसे निकाल सकते हैं।
- KYC प्रक्रिया: यह आपके बैंक खाते की सुरक्षा और वेरिफिकेशन के लिए जरूरी है।
अपना आधार लिंक स्टेटस कैसे चेक करें? (Check Aadhaar Link Status)
आपका आधार बैंक से लिंक हुआ है या नहीं, यह जानने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- ‘My Aadhaar’ टैब में ‘Aadhaar Services’ पर जाएँ।
- ‘Check Aadhaar/Bank Linking Status’ पर क्लिक करें।
- अपना आधार नंबर और कैप्चा डालें।
- आपके मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें, जिसके बाद आपको स्टेटस दिख जाएगा।
निष्कर्ष (Conclusion)
आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करना एक सरल लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। चाहे आप ऑनलाइन माध्यम चुनें या ऑफलाइन, यह सुनिश्चित करें कि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक हो ताकि OTP प्राप्त करने में कोई समस्या न हो।
Dk dhruv पर हम आपके लिए ऐसी ही उपयोगी जानकारी लाते रहते हैं। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें!