Ration Card Apply :- राशन कार्ड बिहार सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला एक आधिकारिक दस्तावेज़ है, जिसके माध्यम से पात्र परिवारों को सस्ते दर पर अनाज और अन्य आवश्यक वस्तुएँ मिलती हैं। और भी कई तरीके से राशन कार्ड आपके लिए महत्वपूर्ण है जैसे की
- सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में
- पहचान और पते के प्रमाण के रूप में
- स्कूल, छात्रवृत्ति या अन्य सामाजिक योजनाओं में
2026 – में राशन कार्ड Online अप्लाई करने की पूरी प्रक्रिया
Step 1:- सबसे पहले ऊपर दिए गए LINK पर क्लिक करके आप इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
Step 2:- आवेदन शुरू करने के लिए पोर्टल पर उपलब्ध लॉगिन प्रक्रिया को पूरा करना होता है।
यदि आपने पहले कभी लॉगिन नहीं किया है, तो पहले अपना अकाउंट registration करना होगा।
Step 3:- लॉगिन के बाद आपको यह चुनना होगा कि आपका क्षेत्र ग्रामीण है या शहरी।
Step 4:- अब आपके सामने राशन कार्ड का आवेदन फॉर्म खुलेगा। इसमें आपको सामान्य जानकारी भरनी होगी, जैसे:
- आवेदक का नाम
- पता
- जन्म तिथि
- परिवार से संबंधित विवरण
- संपर्क जानकारी
Step 5:- इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों का विवरण एक-एक करके जोड़ा जाता है, ताकि पूरे परिवार की जानकारी पूरी हो सके।
Step 6:- आवेदन के दौरान कुछ आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने होते हैं, जैसे:
- आवेदक की फोटो
- पहचान से जुड़ा दस्तावेज़
- पते से संबंधित प्रमाण
Step 7:- सभी जानकारी सही से भरने के बाद आवेदन को अंतिम रूप से सबमिट कर दें।
आवेदन पूरा होते ही आपको एक आवेदन संख्या मिलती है, जिसे सुरक्षित रख लेना चाहिए।
🔎 राशन कार्ड स्टेटस कैसे देखें?
राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के बाद आप उसकी स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं।
इसके लिए पोर्टल पर जाकर Application Status या RC Details के विकल्प को चुने, जहां पर आपको पता चलेगा
- आवेदन स्वीकार हुआ या नहीं
- जांच प्रक्रिया पूरी हुई या नहीं
- राशन कार्ड जारी हुआ या नहीं
⭐ महत्वपूर्ण सुझाव
- आवेदन करते समय सभी जानकारी सही और पूरी भरें
- गलत जानकारी देने पर आपका आवेदन रद्द हो सकता है
- आवेदन संख्या (Application Number) हमेशा सुरक्षित रखें
- अंतिम स्थिति (Final Status) की पुष्टि के लिए आधिकारिक पोर्टल जरूर देखें
