PM Awas Yojana :- प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) भारत सरकार की एक योजना है जिसका लक्ष्य देश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सभी पात्र गरीब परिवारों को बुनियादी सुविधाओं के साथ पक्का घर उपलब्ध कराना है, जिसके तहत घर खरीदने या बनाने के लिए ब्याज सब्सिडी और वित्तीय सहायता मिलती है, खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), निम्न आय वर्ग (LIG) और मध्यम आय वर्ग (MIG) को लाभ मिलता है, जिसमें महिलाओं और समाज के कमजोर वर्गों को प्राथमिकता दी जाती है।
(PMAY) स्टेप-बाय-स्टेप अप्लाई प्रोसेस
Step 1:- सबसे पहले नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप (PMAY) के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं | https://pmaymis.gov.in/PMAYMIS2_2024/PMAY_SURVEY/EligiblityCheck.aspx
Step 2:- आधार नंबर डालें अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालें “Check” पर क्लिक करें
Step 3:- अब आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगाजिसमें दिए गए सारे डिटेल्स को पढ़कर अच्छे से फुल करना है।
नाम (आधार के अनुसार)
पिता/पति का नाम
मोबाइल नंबर
आय (Annual Income)
पता (पूरा)
बैंक अकाउंट डिटेल
वर्तमान घर की स्थिति
Step 4:- सारे डिटेल्स को अच्छे से फुल करके फॉर्म को सबमिट करना है आपको (Acknowledgement Number) मिल जाएगाजिस एक्नॉलेजमेंट नंबर को आप कहीं पर लिखकर जरूर रख लेक्योंकि इस Acknowledgement Number के जरिए आप अपने स्टेटस को ट्रैक कर सकोगे।
➡️ इसे संभालकर रखें (बहुत जरूरी)
🌾 PMAY-Gramin (गाँव के लिए)
⚠️ ग्रामीण योजना में सीधे ऑनलाइन आवेदन नहीं होता
ग्रामीण में चयन कैसे होता है?
SECC (Socio Economic Caste Census) डेटा के आधार पर
ग्राम पंचायत / BDO द्वारा सर्वे
पात्र होने पर नाम सूची में आता है
पात्रता (Eligibility) मानदंड 2026
1:- आय सीमा: आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS – ₹3 लाख तक), कम आय समूह (LIG – ₹3-6 लाख), और मध्यम आय समूह (MIG – ₹6-18 लाख) वार्षिक आय।
2:- आवास की स्थिति: आवेदक या उनके परिवार के पास भारत में कहीं भी पक्का घर नहीं होना चाहिए।
3 :- जिओ टैगिंग (Geo-tagging): घर निर्माण के लिए स्थल का सत्यापन और जिओ टैगिंग अनिवार्य है।
क्या करें?
अपनी ग्राम पंचायत में संपर्क करें
आवास सहायक / सचिव से कहें
अपना नाम PMAY-G List में चेक करवाएँ
📄 जरूरी दस्तावेज
आधार कार्ड
पहचान पत्र
आय प्रमाण पत्र
बैंक पासबुक
मोबाइल नंबर
पासपोर्ट साइज फोटो
💡 Important Tips
✔️ कोई भी व्यक्ति पैसे लेकर आवेदन नहीं करता
✔️ आवेदन पूरी तरह मुफ्त है
✔️ सिर्फ सरकारी वेबसाइट या पंचायत के माध्यम से ही करें
