पैन कार्ड एक महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज़ है। अब इसे NSDL (Protean eGov Technologies) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन बनाया जा सकता है। नीचे पूरी प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप दी गई है:
Step 1:- सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ब्राउज़र खोलें और NSDL (Protean eGov Technologies) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।

Step 2:- वेबसाइट पर उपलब्ध विकल्पों में से चयन करें:
- भारतीय नागरिकों के लिए – New PAN – Indian Citizen (Form 49A)
- विदेशी नागरिकों के लिए – New PAN – Foreign Citizen (Form 49AA)
- इसके बाद अपनी श्रेणी (Category) और टाइटल (Title) चुनें।
Step 3:- प्रारंभिक जानकारी भरें
अब निम्न विवरण दर्ज करें:
- पूरा नाम (Last Name, First Name, Middle Name)
- जन्म तिथि / स्थापना तिथि
- ई-मेल आईडी
- मोबाइल नंबर
सभी जानकारी भरने के बाद चेकबॉक्स पर टिक करें, कैप्चा कोड भरें और Submit बटन पर क्लिक करें।
Step 4:- टोकन नंबर प्राप्त करें
फॉर्म सबमिट करने के बाद आपके ई-मेल पर एक Token Number भेजा जाएगा।
इस टोकन नंबर की सहायता से “Continue with PAN Application Form” पर क्लिक करें।
Step 5:- आवेदन फॉर्म ध्यानपूर्वक भरें
फॉर्म भरने से पहले दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। इसके बाद:
- दस्तावेज़ जमा करने का तरीका चुनें (ऑनलाइन या डाक द्वारा)
- फिजिकल पैन कार्ड चाहिए या नहीं, इसका चयन करें
- व्यक्तिगत जानकारी, संपर्क विवरण और AO कोड भरें
- आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें
Step 6:- आवेदन सबमिट करें और शुल्क का भुगतान करें
सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन सबमिट करें।
अब भुगतान पेज खुलेगा, जहां आप निम्न माध्यमों से शुल्क जमा कर सकते हैं:
- डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड
- नेट बैंकिंग
- डिमांड ड्राफ्ट
- भुगतान सफल होने पर आपको एक Acknowledgement Number प्राप्त होगा।
Step 7:- Acknowledgement Number की मदद से आप अपने पैन कार्ड आवेदन की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं। यह नंबर आपके ई-मेल पर भी भेज दिया जाता है।
Step 8:- दस्तावेज़ डाक से भेजने की स्थिति में
यदि आपने दस्तावेज़ डाक द्वारा भेजने का विकल्प चुना है, तो:
- Acknowledgement की प्रिंट निकालें
- आवश्यक दस्तावेज़ संलग्न करें
- इन्हें निम्न पते पर पोस्ट करें:
Income Tax PAN Services Unit
Protean eGov Technologies Limited
4th Floor, Sapphire Chambers
Baner Road, Baner
Pune – 411045
Step 9:- पैन कार्ड प्राप्त करें
सभी प्रक्रियाएँ पूरी होने के बाद पैन कार्ड जारी कर दिया जाता है। सामान्यतः पैन कार्ड 15–20 दिनों के भीतर आपके ई-मेल (e-PAN) या पते पर भेज दिया जाता है।
इस प्रकार, NSDL पोर्टल के माध्यम से पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करना एक आसान और सुरक्षित प्रक्रिया है।
