Ayushman card 2026 :- आयुष्मान कार्ड (PMJAY) के तहत पात्र परिवारों को सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का मुफ्त, कैशलेस इलाज मिलता है। यह योजना गंभीर बीमारियों, अस्पताल में भर्ती होने से पहले/बाद के खर्चों, दवाओं और नैदानिक परीक्षणों को कवर करती है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को राहत मिलती है।
Ayushman card बनाने की पूरी प्रक्रिया
Step 1:- सबसे पहले नीचे दिए गए LINK पर क्लिक करके इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Step 2:- ऑफिशल पोर्टल पर जाने के बाद आपको बेनिफिशियरी के ऑप्शन पर सेलेक्ट करना है और अपने मोबाइल नंबर को दर्ज करके OTP के थ्रू लॉगिन करना है।
Step 3:- लोगों करते हैं एक फॉर्म ओपन होगा जहां पर आपको कुछ जरूरी डिटेल्स को फिल करना है जैसे कि आपको अपना स्टेट बताना है आपको अपना जिला बताना है आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना है और कैप्चा फुल करके सबमिट कर देना है।
Step 4:- आपके स्क्रीन पर आपकी फैमिली का सारा डिटेल्स ओपन हो जाएगाअगर आपके फैमिली में किसी का आयुष्मान कार्ड बना होगा तो वहां पर शो करेगा अगर नहीं बना होगा तो KYC करने के लिए बोलेगा KYC मतलब की आवेदन करने के लिए बोलेगा।
Step 5:- अगर आप आवे आवेदन करना चाहते हो तो KYC के ऑप्शन पर क्लिक करकेअपने सारे डिटेल्स को फिल करना होगा जैसे की आधार नंबर अपना एड्रेस और कुछ जरूरी डीटेल्स।
Step 6:- फिर अगले पेज में आपको अपना फोटो और मोबाइल नंबर को वेरीफाई करना होगा और सबमिट करना है।
सबमिट करते हैं आपके स्क्रीन पर सक्सेस का नोटिफिकेशन आएगा और आपका आवेदन कंप्लीट हो जाएगा आधे से 1 घंटे के बाद अगर आप वापसइस पोर्टल पर आकर अपने मोबाइल नंबर के थ्रू लोग इन करोगे तो आप अपने आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड भी कर सकते हो।
आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) के प्रमुख फायदे:
- ₹5 लाख तक का कैशलेस इलाज: गंभीर बीमारियों के लिए पूरे देश में किसी भी सूचीबद्ध निजी या सरकारी अस्पताल में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है।
- परिवार के सभी सदस्य: इसमें परिवार के सदस्यों की संख्या या आयु की कोई सीमा नहीं है, सभी उम्र के लोग पात्र हैं।
- पूरे भारत में मान्यता (Portability): कार्ड धारक भारत के किसी भी राज्य में इस कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
- प्री और पोस्ट-हॉस्पिटलाइजेशन: अस्पताल में भर्ती होने से 15 दिन पहले और डिस्चार्ज होने के 60 दिनों तक का खर्च (जांच, दवाई) भी शामिल है।
- पहले से मौजूद बीमारियाँ कवर: इस कार्ड के माध्यम से पहले से चल रही बीमारियाँ (Pre-existing diseases) भी कवर की जाती हैं।
- वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष: 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।
