📌 किसान कार्ड (Farmer ID) क्या है?
- यह एक डिजिटल पहचान कार्ड है जो किसानों को सरकारी योजनाओं, पीएम-किसान, सब्सिडी, ऋण आदि का लाभ लेने के लिए आवश्यक होता है।
- 2026 में सरकार इस कार्ड को डिजिटल प्लेटफॉर्म (AgriStack Farmer Registry) से जारी कर रही है।
Farmer Card डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया
Step 1:- सबसे पहले आपको नीचे दिए गए LINK पर क्लिक करके ऑफिशल पोर्टल पर जाना है
Step 2:- ऑफिशल पोर्टल पर जाने के बाद आपको “Check Enrollment Status” का ऑप्शन मिलेगा उसे पर क्लिक करना है।

Step 3:- अब आपके सामने तीन ऑप्शन आएगा Aadhaar number, Enrolment ID, and Farmer ID. इन तीनों में से किसी एक बॉक्स पर टिक लगाकर उसका नंबर दर्ज करके आपको सबमिट करना होगा।

Step 4:- सबमिट करते ही आपके सामने आपके फार्मर आईडी का स्टेटस शो करेगा पूरी डिटेल्स के साथ जैसे कि आप किस दिन इसके लिए अप्लाई किए थे और आपका स्टेटस Approve हुआ है कि नहीं अगर Approved होगा तो Approved लिखकर शो करेगा स्टेटस में।
Step 5:- वहीं पर आपको download करने का ऑप्शन भी आएगा आप download के ऑप्शन पर क्लिक करके अपने फार्मर आईडी कार्ड को download भी कर सकते हो।
जरूरी बात
अगर आपको डाउनलोड करने का ऑप्शन नहीं मिल रहा है तो घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि सरकार के द्वारा अभी डाउनलोड का ऑप्शन दिया ही नहीं गया है लेकिन किसी राज्य में डाउनलोड का ऑप्शन आ गया है तो जरूरी नहीं है कि आपको भी डाउनलोड करने का ऑप्शन मिले क्योंकि आने वाले कुछ दिनों में सरकार इस पर कुछ सुधार करना चाहती है इसीलिए आपको डाउनलोड करने का ऑप्शन नहीं मिल रहा है।
