Bank Account ko Aadhar Seeding Link Online :- आपका आधार कार्ड आपके बैंक अकाउंट से लिंक होना इसीलिए जरूरी है क्योंकि मुख्य रूप से सरकारी सब्सिडी (DBT) जैसे गैस, छात्रवृत्ति, पेंशन और पीएम-किसान सम्मान निधि की राशि सीधे खाते में पाने के लिए अनिवार्य है। यह धोखाधड़ी रोकता है, पहचान की पुष्टि करता है, और वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करता है कि पैसा सही लाभार्थी के पास ही पहुंचे। आप अपने आधार को बैंक अकाउंट से (NPCI) के माध्यम से आपस में जोड़ सकते हो।
आधार को बैंक से सीडिंग करने की पूरी प्रक्रिआ
Step 1:- सबसे पहले आपको नीचे दिए गए LINK पर क्लिक करके NPCI के ऑफिशल पोर्टल पर जाना है। https://www.npci.org.in/
Step 2:- ऑफिशल पोर्टल पर जाने के बाद 3 लाइंस पर क्लिक करना है और कस्टमर वाले ऑप्शन में जाना है।
Step 3:- फिर आपको एक ऑप्शन मिलेगा भारत आधार सीडिंग उसे पर क्लिक करना है, फिर आपके सामने आधार सीडिंग का एक ऑप्शन आएगा उसे पर क्लिक करना है।
Step 4:- फिर आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आ जाएगा जहां पर आपको कुछ जरूरी डिटेल्स भरना होगा जैसे कि Aadhaar number ,अपना बैंक अकाउंट सेलेक्ट करना है , फिर Fresh Seeding के ऑप्शन पर टिक मार्क लगाना है ,और अपना बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करना है और फिर सबमिट कर देना है।
Step 5:- और बस आपका सारा काम कंप्लीट हो जाएगा2 से 3 दिनों के अंदर आपका बैंक अकाउंट और आधार कार्ड आपस में लिंक हो जाएगा।
इस तरीके से आप भी अपने बैंक अकाउंट को अपने आधार कार्ड सेजोड़ सकते हो यानी कि सीडिंग कर सकते हो।
