Farmer ID Card Download 2026 : किसान कार्ड डाउनलोड करे , 1 मिनट में मोबाइल से करें डाउनलोड वरना लाभ नहीं मिलेगा


Farmer ID Card Download 2026 :- अगर आपने अभी तक किसान कार्ड (Farmer ID Card) डाउनलोड नहीं किया है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। सरकार द्वारा किसान कार्ड को लेकर नया अपडेट जारी किया गया है। आने वाले समय में पीएम किसान सम्मान निधि योजना सहित किसानों की लगभग सभी सरकारी योजनाओं का लाभ किसान कार्ड के माध्यम से ही दिया जाएगा। यदि आपके पास किसान कार्ड नहीं होगा, तो आप इन योजनाओं के लाभ से वंचित भी हो सकते हैं। इसलिए आज ही किसान कार्ड डाउनलोड करना बेहद जरूरी है।

किसान कार्ड डाउनलोड के लिए जरूरी दस्तावेज

आधार कार्ड
मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)
जमीन के कागजात
बैंक खाता विवरण

किसान फार्मर आइडेंटिटी कार्ड (किसान कार्ड) डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया

स्टेप 1:- सबसे पहले किसान को किसान फार्मर आइडेंटिटी कार्ड के लिए ऑफिशियल वेबसाइट
👉 upfr.agristack.gov.in पर जाना होगा।

स्टेप 2:- वेबसाइट खुलने के बाद अपने राज्य की आधिकारिक वेबसाइट का चयन करें, जैसे –
उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश आदि।

स्टेप 3:- राज्य की वेबसाइट पर पहुँचने के बाद “किसान रजिस्ट्रेशन / फार्मर रजिस्ट्रेशन” विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 4:- अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा, जिसमें नीचे दी गई जानकारी भरनी होगी:

आधार नंबर
मोबाइल नंबर
जिला
बैंक अकाउंट नंबर
भूमि (जमीन) से संबंधित जानकारी

स्टेप 5:- सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, जैसे:

आधार कार्ड
भूमि रसीद / खसरा-खतौनी
बैंक पासबुक

स्टेप 6:- दस्तावेज अपलोड करने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
सबमिट करते ही आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा।

स्टेप 7:- आवेदन सबमिट होने के बाद आपको एक Acknowledgement Number (आवेदन संख्या) प्राप्त होगी।
इसे भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

स्टेप 8:- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद वेबसाइट पर मौजूद “किसान सर्च / डाउनलोड कार्ड” विकल्प पर जाएँ।

स्टेप 9:- अब आवेदन संख्या या मोबाइल नंबर दर्ज करें और अपना किसान फार्मर आइडेंटिटी कार्ड डाउनलोड करें।

स्टेप 10:- डाउनलोड किए गए किसान कार्ड का प्रिंट निकालकर आगे किसी भी सरकारी योजना में उपयोग कर सकते हैं।

मोबाइल ऐप से किसान आइडेंटिटी कार्ड डाउनलोड कैसे करें

स्टेप 1:- कई राज्यों की सरकारों ने अपने-अपने राज्य के लिए आधिकारिक मोबाइल ऐप लॉन्च किए हैं। सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Google Play Store खोलें।

स्टेप 2:- Play Store में अपने राज्य का किसान ऐप सर्च करें, जैसे –
“UP Farmer App”, “Bihar Farmer App”, “MP Farmer App” आदि।
ध्यान रखें कि केवल सरकारी (Official) ऐप ही इंस्टॉल करें।

स्टेप 3:- ऐप इंस्टॉल होने के बाद उसे ओपन करें और लॉगिन / रजिस्ट्रेशन विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 4:- अब लॉगिन के लिए मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज करें।
आपके मोबाइल पर आया OTP डालकर वेरीफिकेशन पूरा करें।

स्टेप 5:- लॉगिन होने के बाद ऐप में “किसान कार्ड / फार्मर आईडी / किसान आइडेंटिटी कार्ड” से संबंधित विकल्प पर जाएँ।

स्टेप 6:- यहाँ से आप अपना किसान आइडेंटिटी कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप 7:- डाउनलोड किए गए किसान कार्ड को आप मोबाइल में सेव कर सकते हैं या फिर प्रिंट निकालकर उपयोग कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण जानकारी

अगर आपके राज्य में अभी मोबाइल ऐप उपलब्ध नहीं है, तो आप पहले बताए गए ऑफिशियल वेबसाइट वाले तरीके को फॉलो करके भी आसानी से अपना किसान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Comment