PVC PAN card order online – PVC PAN कार्ड कैसे ऑर्डर करें?

अगर आप पैन कार्ड धारक हैं और किसी वजह से आपका पैन कार्ड खराब हो गया है या खो गया है, तो आप सिर्फ ₹50 देकर नया PVC PAN कार्ड अपने घर के पते पर मंगवा सकते हैं।

इसके लिए सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि आपका पैन कार्ड NSDL या UTI में से किस कंपनी ने जारी किया है। आमतौर पर यह जानकारी पैन कार्ड के पीछे लिखी होती है।
अगर आपको यह पता नहीं है कि आपका पैन कार्ड किस कंपनी से बना है, तो आप दोनों वेबसाइट पर एक-एक बार आवेदन कर सकते हैं। जिस कंपनी से आपका पैन कार्ड बना होगा, वहीं से आपका ऑर्डर अपने आप स्वीकार हो जाएगा।

PVC PAN Card ऑर्डर करने की स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया.

STEP 1 :- सबसे पहले नीचे दिए गए LINK पर क्लिक करके ऑफिशल पोर्टल पर जाएं।

STEP 2 :- ऑफिशल पोर्टल पर जाते हैं आपको अपना पैन नंबर आधार नंबर D.O.B फिल करके नेक्स्ट करना होगा।

STEP 3 :- आपका पैन कार्ड सर्च होकर के पैन कार्ड का सारा डिटेल्स आपके स्क्रीन पर आ जाएगा। जैसे कि आपका PAN number, mobile number, email ID आपका address.

STEP 4 :- फिर आप से आपका आइडेंटी वेरीफाई करने के लिए आपका फोन नंबर या फिर ईमेल आईडी पर ओटीपी सेंड किया जाएगाजो भी आपके पास हो उसे पर टिक करके नेक्स्ट कर देना।

STEP 5 :- आपका फोन पर OTP आएगा उस OTP को दर्ज करके वेरीफाई कर लेना।

STEP 6 :- OTP दर्ज करने के बाद आपको ₹50 का पेमेंट करना होगा, जिसको आप UPI नेट बैंकिंग की मदद से कर सकते हो,या फिर बारकोड दिया होगा बारकोड स्कैन करके भी आप पेमेंट कर सकते हो।

STEP 7 :- पेमेंट करने के बाद आपको फिर से कंटिन्यू कर देना है और आपका एक्नॉलेजमेंट स्लिप जनरेट हो जाएगा आप उसे डाउनलोड करके अपने पास रख सकते हो। आपके एक्नॉलेजमेंट स्लिप में पूरा डिटेल होगा कि आपने कितना पेमेंट किया है एक्नॉलेजमेंट नंबर क्या है जिस नंबर से आप ट्रैक भी कर सकते होअपने पैन कार्ड को

STEP 8 :- 10 से 15 दिनों के अंदर पोस्ट के माध्यम से आपके घर के पता पर PVC PAN card को डिलीवर कर दिया जाएगा।

Leave a Comment