Voter card me sudhar kaise kare | How to correction in voter id | Voter ID correction online

अगर आपके Voter ID Card (मतदाता पहचान पत्र) में नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, पता, फोटो या किसी अन्य जानकारी में गलती हो गई है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने ऐसी सुविधा उपलब्ध कराई है, जिससे आप घर बैठे अपने Voter ID Card में Correction के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि Voter ID Card में Correction कैसे करें, इसके लिए कौन-कौन से दस्तावेज लगते हैं, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, ऑफलाइन प्रक्रिया क्या है, आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें और Correction होने में कितना समय लगता है।

Voter ID Card में ऑनलाइन Correction कैसे करें?

Step 1:- सबसे पहले नीचे दिए गए LINK पर क्लिक करके आप इसके ऑफिशल पोर्टल पर जाएं।https://voters.eci.gov.in/

Step 2:- ऑफिशल पोर्टल पर जाने के बाद आपको “Login” पर क्लिक करके अपने मोबाइल नंबर और OTP के थ्रू “Login” करना है। और अगर आप पहली बार इस वेबसाइट पर आए हो तो आपको sign-up करना होगा।

Step 3:- लोगिन करने के बाद आपके सामने Fill Form Number 8 collection का ऑप्शन मिलेगा उसे पर क्लिक करना होगा।

Step 4:- अब आपके सामने दो ऑप्शन आएगा Self and Other आपको Self वाले बॉक्स में टिक मार्क लगाना है अपना वोटर आईडी कार्ड का EPIC number दर्ज करके सबमिट कर देना है।

Step 5:- अब आपके सामने चार ऑप्शन आएगा जिसमें से आपको सेकंड ऑप्शन Correction वाले बॉक्स में टिक मार्क लगा करके नेक्स्ट करना है।

Step 6:- अब आपके सामने फॉर्म नंबर 8 का पूरा फॉर्म ओपन हो जाएगा जिस फार्म को आपको अच्छे से ध्यान से फिल करना होगा जो भी करेक्शन आपको करवाना हो उसमें टिक मार्क लगाना होगाजैसे कि अगर आप मोबाइल नंबर को चेंज करवाना चाहते हो तो मोबाइल नंबर पर टिक मार्क लगाओगे और अपना नया वाला मोबाइल नंबर देकर के नेक्स्ट करोगे।

Step 7:- सारी डिटेल्स को अच्छे से फील करके सबमिट करने के बाद लास्ट में आपको अपने आधार नंबर के थ्रू ऑथेंटिकेशन कंप्लीट करना होगा जिसमें आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना है आधार कार्ड से कनेक्ट मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा उसे OTP को दर्ज करके सबमिट करना होगा।

Step 8:- आधार ऑथेंटिकेशन कंप्लीट करते हैं आपकी स्क्रीन पर Reference Number जनरेट होकर आ जाएगा जिस Reference Number के जरिए आप अपनेकरंट status को track भी कर सकते हो।

Voter ID Correction का Status कैसे चेक करें?

आवेदन जमा करने के बाद आप Reference Number की मदद से ऑनलाइन स्टेटस देख सकते हैं।

स्टेटस देखने के लिए—

  • पोर्टल पर जाएं।
  • Track Application Status विकल्प चुनें।
  • Reference Number दर्ज करें।
  • Submit करें।

अब आपके आवेदन की वर्तमान स्थिति स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।

Voter ID Correction होने में कितना समय लगता है?

आमतौर पर आवेदन सत्यापन के बाद 15 से 30 दिनों के भीतर Correction पूरा हो जाता है।

हालांकि, यह समय आपके जिले और दस्तावेजों के सत्यापन पर निर्भर करता है।

Leave a Comment

Join Group