अगर आपके Aadhaar Card में नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि या अन्य जानकारी गलत है, तो अब उसे काफी हद तक ऑनलाइन अपडेट किया जा सकता है। UIDAI ने MyAadhaar Portal के माध्यम से कई सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराया है, जिससे लोगों को आधार सेवा केंद्र जाने की जरूरत कम पड़ती है।
इस लेख में हम जानेंगे कि Aadhaar Card Online Update Kaise Kare, कौन-कौन सी जानकारी ऑनलाइन बदली जा सकती है, किन मामलों में आधार सेवा केंद्र जाना जरूरी होता है और पूरी प्रक्रिया क्या है।
Aadhar Card अपडेट करने की पूरी प्रक्रिया
Step 1:- सबसे पहले निचे दिए गए LINK पर क्लिक करके ओफ्फिकल पोर्टल पर जाए
Step 2:- फिर Login पर क्लिक करके अपने आधार नंबर और Captcha फिल करके OTP जनरेट कर लेंगे ,और आधार नंबर से कनेक्ट मोबाइल नंबर पर OTP आएगा उस OTP को फिल करके अपने आधार कार्ड को लॉगिन कर लेंगे.
Step 3:- फिर आपको स्क्रॉल करके निचे जाना है, वहपे आपको Document Update का ऑप्शन मिलेगा उसपे क्लिक करना है।
Step 4:- फिर आपके आधार कार्ड का डिटेल्स आपके सामने ओपन होगा, उसे verify करके next करेंगे।
Step 5:- Document Update का एक नया पेज ओपन होगा , जहापे आपको Identity Proof & Address Proof के लिए एक एक अपना Document का फोटो अपडेट करना होगा। और Document का साइज 2 mb से कम होना चाहीए।
Step 6:- Document update करके आपको next कर देना है, और लास्ट में अपडेट पे क्लिक कर देना है।
Step 7:- अब 10 से 15 दिनों में आपका Aadhar card Update होजाएगा।
Aadhaar Update Status कैसे चेक करें?
यदि आपने आवेदन जमा कर दिया है तो Status देखने के लिए—
- MyAadhaar Portal खोलें।
- Check Update Status पर क्लिक करें।
- SRN दर्ज करें।
- Status स्क्रीन पर दिखाई देगा।
Aadhaar Update होने में कितना समय लगता है?
आमतौर पर आधार अपडेट होने में कुछ दिन से लेकर कुछ सप्ताह तक का समय लग सकता है। वास्तविक समय आवेदन के प्रकार और सत्यापन प्रक्रिया पर निर्भर करता है।