आज के समय में आधार कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों में से एक बन चुका है। लेकिन कई लोगों का आधार कार्ड कागज़ वाला होने के कारण जल्दी फट जाता है, खराब हो जाता है या हमेशा साथ रखना मुश्किल होता है। ऐसे में सरकार ने PVC Aadhaar Card की सुविधा शुरू की है।
अगर आप भी अपने लिए मजबूत, वॉलेट में आसानी से रखने योग्य और आकर्षक PVC आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है।
इस लेख में हम आपको बताएंगे कि PVC आधार कार्ड ऑनलाइन ऑर्डर कैसे करें, इसकी फीस कितनी है, कौन-कौन से दस्तावेज़ लगेंगे और कार्ड कितने दिनों में घर पहुंचता है।
PVC आधार कार्ड ऑर्डर ऑनलाइन कैसे करें? (Step By Step)
Step 1:- सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Step 2:- होम पेज पर My Aadhaar सेक्शन में जाकर Order Aadhaar PVC Card विकल्प पर क्लिक करें।
Step 3:- आधार नंबर दर्ज करें: Aadhaar Number या VID या EID, Captcha Code
यदि मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, तो My Mobile Number Is Not Registered विकल्प चुनकर नया मोबाइल नंबर दर्ज कर सकते हैं।
इसके बाद Send OTP पर क्लिक करें।
Step 4:- आपके मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें और Verify करें।
Step 5:- स्क्रीन पर आपका नाम, फोटो और कुछ आवश्यक जानकारी दिखाई देगी। जानकारी सही होने पर आगे बढ़ें।
Step 6:- अब ₹75 का भुगतान करें।
- UPI
- डेबिट कार्ड
- क्रेडिट कार्ड
- नेट बैंकिंग
पेमेंट सफल होने के बाद आपको एक Service Request Number (SRN) प्राप्त होगा।
Step 7:- अब आपका सारा काम हो चुका है 6 से 7 दिनों के अंदर आपके घर के पते पर पोस्ट ऑफिस के माध्यम से आपका आधार का नया पीवीसी कार्ड भेज दिया जाएगा
PVC आधार कार्ड का स्टेटस कैसे चेक करें?
अगर आपने पहले ही ऑर्डर कर दिया है तो उसका स्टेटस भी आसानी से देख सकते हैं।
- तरीका
- UIDAI वेबसाइट खोलें।
- Check Aadhaar PVC Card Status विकल्प चुनें।
- SRN नंबर दर्ज करें।
- Captcha भरें।
- Submit पर क्लिक करें।
इसके बाद आपको पूरा स्टेटस दिखाई देगा।