How To Apply For Passport – पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन करें

Apply For Passport :- भारत में पासपोर्ट के लिए आवेदन करने के लिए, पहले Passport Seva Online Portal पर रजिस्टर करें। उसके बाद लॉग इन करें और “Fresh/Re-issue of Passport” विकल्प चुनें। फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें, फिर ऑनलाइन शुल्क (fees) का भुगतान करें और Passport Seva Kendra (PSK/POPSK) में अपॉइंटमेंट शेड्यूल करें। इसके बाद निर्धारित तिथि पर दस्तावेज़ सत्यापन (document verification) के लिए व्यक्तिगत रूप से केंद्र पर जाएँ।

Steps to Apply for a Passport:

Step 1:- सबसे पहले ऊपर दिए गए LINK पर क्लिक करके आप इसके आधिकारिक पोर्टल पर जाएं

Step 2:- ऑफिशल पोर्टल पर जाने के बाद “Apply for New Passport” के ऑप्शन पर क्लिक करके सबसे पहले आपको ‘Register’ करना होगा जिसके लिए ‘Register’ के ऑप्शन पर क्लिक करके आपको अपना कुछ डिटेल्स भर कर Gmail ID, देकर पासवर्ड क्रिएट कर लेना है क्योंकि बिना Register किया आप अप्लाई नहीं कर सकते।

Step 3:- Login करके ‘Apply for Fresh Passport’ पर क्लिक करें और फॉर्म भरें।

Step 4:- अब आपके सामने फॉर्म खुलकर आ जाएगा फॉर्म को टोटल 6 स्टेप में आपको फिलप करना है और सारी डिटेल्स को अच्छे से पढ़ कर सही सही अपने आधार कार्ड से मिलकर भरना है।

Step 5:- फिर आप से संबंधित कुछ जानकारी मांगी जाएगी जैसे कि आपका क्वालिफिकेशन क्या है आप काम क्या करते हो और पेमेंट डीटेल्स तो आप सभी चीजों को सही-सही अच्छे से भर कर नेक्स्ट कर देना

Step 6:- फिर अगले स्टेप में आपके परिवार में किसी एक सदस्य का डिटेल मांगा जाएगा जैसे कि आपके पिता का या फिर आप अपने भाई का या फिर अपने माँ का भी आप डिटेल्स भर सकते हो जैसे कि उनका आधार नंबर उनका मोबाइल नंबर

Step 7:- अब लास्ट स्टेप में आपसे कुछ इंक्वारी की जाएगी जिसका जवाब आपको यस और जो में ही केवल देना है जैसे की आप पर कोई केस मुकदमा या फिर आप पर कोई फिर तो नहीं है तो सारे सवालों को अच्छे से जवाब सही-सही दिन और सबमिट कर दें

Step 8:- सबमिट करते हैं आपके स्क्रीन पर पासपोर्ट का फर्स्ट पेज का रिव्यू दिखाया जाएगा कि आपका पासपोर्ट इस तरीके से बनाकर आपको मिलेगा तो उसे देखकर आप नेक्स्ट कर देना

Step 9:- अब आपको proof of birth के तौर पर कोई भी एक डॉक्युमेंट सबमिट करना हैबहुत सारे डॉक्यूमेंट के लिस्ट हैं जिसमें से जो भी आपके पास एक डॉक्यूमेंट हो उसका सलेक्शन करके उसके फोटो को अपलोड करके नेक्स्ट कर देना है।

Step 10:- नेक्स्ट करते ही आपको आपका reference number मिल जाएगा जिस नंबर को आप कहीं ना कहीं लिख कर जरूर रख लेना क्योंकि इसी reference number के जरिए आप अपने स्टेटस को ट्रैक कर सकते हो।

Step 11:- अब आपको अपने नेरिस्ट Passport Seva Kendra को सेलेक्ट कर लेना है और अपना एक appointment डेट को सेलेक्ट करके प्रोसीड कर देना है

Step 12:- अब आखरी स्टेप में आपको अपना फीस पेमेंट करना है इस पेमेंट को आप UPI के जरिए या फिर बारकोड स्कैन करके भी कर सकते हो।

Step 13:- अब आपका सारा काम कंप्लीट हो चुका है आपको आपका acknowledgment slip दे दिया जाएगा जिस स्लिप को आप प्रिंट करवा कर अपने पासपोर्ट ऑफिस जाकर अपना वेरिफिकेशन कंप्लीट करवा सकते हो

ध्यान रखें जब भी आप अपने वेरिफिकेशन के लिए जाएं तो अपने सारे ओरिजिनल डॉक्यूमेंट को अपने साथ रखें जैसे कि अपना आधार कार्ड बर्थ सर्टिफिकेट एक्नॉलेजमेंट स्लिप जो भी आपने सबमिट किया होगा

आवश्यक दस्तावेज:

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी)
  • जन्म प्रमाण पत्र (या शैक्षणिक दस्तावेज)
  • पता प्रमाण (जैसे- बिजली बिल, बैंक पासबुक)

Leave a Comment

Join Group